फरवरी माह के अंत में Samsung Galaxy M30 समेत 15 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे
13
Samsung Galaxy S10, Foldable Smartphone, Redmi Note 7 सीरीज समेत कई स्मार्टफोन्स फरवरी माह के अंत में लॉन्च होने वाले हैं। Samsung अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर Samsung Galaxy S10 सीरीज को पेश कर रहा है। Samsung ने अपना पहला टीवी फोन 1999 में लॉन्च किया था। Samsung Galaxy S सीरीज के तौर पर स्मार्टफोन मार्च 2010 में लॉन्च किया था। इसके बाद साल 2011 में Samsung ने अपने Galaxu Note सीरीज को S-Pen के साथ पेश किया था। इस साल भी Samsung कई प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने मिड रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च करने वाली हैं। Samsung के साथ अन्य स्मार्टफोन जो इस माह के अंत में लॉन्च होंगे उनका विवरण इस प्रकार है –
Samsung Galaxy M30
कंपनी ने इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीजर भी जारी कर दिया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सुपर AMOLED स्क्रीन, इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ दिया गया है।
Samsung Galaxy S10
फोन को भारत में मार्च के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह Samsung Galaxy S सीरीज के अगले प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy S10+
Samsung Galaxy S10 के साथ ही Samsung Galaxy S10+ स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में Samsung Galaxy S10 के मुकाबले अतिरिक्त फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S10e
यह इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। साथ ही इसमें अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले छोटी स्क्रीन और बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy F
इस स्मार्टफोन में 7.4 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।
Xiaomi Redmi Note 7
इस बजट स्मार्टफोन को Samsung M-सीरीज और Nokia के बजट स्मार्टफोन्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi Redmi Note 7 Pro
इस स्मार्टफोन को Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज के सबसे प्रीमियम वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
Sony Xperia XZ4
इस स्मार्टफोन को प्रीमियम रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकता है।
Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro को पॉप-अप कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 30 हजार की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo F11 Pro
Oppo F11 Pro को भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
LG G8 ThinQ
फोन में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो ईयरपीस का भी काम करेगा। इसके फ्रंट पैनल में ज्यादा स्पेस दिया जा सकता है।
Nokia 9
इस स्मार्टफोन के फीचर्स पहले से ही लीक हुए हैं। लीक हुए फीचर्स की मानें तो इसमें पेंटा कैमरे (पांच रियर कैमरे) के सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi Mi 9
इस स्मार्टफोन को शाओमी के सबसे हाई एंड वाले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 5G
इस स्मार्टफोन को OnePlus 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।